खेरवाड़ा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों ने विधायक डॉ. दयाराम परमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक निवास पर सभी जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास और ग्राम पंचायतों में जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।

खेरवाड़ा स्थित विधायक डॉ. दयाराम परमार के निवास पर पहुंचे नवनिर्वाचित सरपंचों का विधायक डॉ. परमार और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के अध्यक्ष दिनेश मीणा ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।

विधायक निवास पर पहुंचने वाले सरपंचों में झुंथरी से थावरचंद मीणा, भीलान से मनीषा गरासिया, बरोठी से सीता देवी खराड़ी, कानपुर से कमला देवी, परबीला से शारदा मीणा, बनजारिया से कल्पेश डामोर, बलीचा से माणकलाल असोडा, हर्षावाड़ा से प्रमोद सारोली, खेरवाड़ा खालसा से रणछोड़ लाल, नवाघरा से पुष्पा भगोरा, बायड़ी से जयमाला, खाण्डीओबरी से रुकमणी देवी तथा हींका से गीता देवी शामिल रहीं।

इस दौरान विधायक डॉ. दयाराम परमार ने सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। साथ ही क्षेत्र के विकास और ग्राम पंचायतों में जनहित के कार्यों को लेकर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित सरपंचों की इस मुलाकात में आगामी कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायतों के विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story