खेरवाड़ा बाजार बंद: 30 जून को कस्बा रहेगा पूर्णतया बंद, महासंघ ने दी हिदायत
संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान ने पाक्षिक अवकाश के तहत खेरवाड़ा कस्बे, हाट बाजार और हाईवे की दुकानें बंद रखने के नियम सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

कस्बे में मंगलवार, 30 जून को संपूर्ण बंद रहेगा। संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक माह की 15 और 30 तारीख को निर्धारित पाक्षिक अवकाश के तहत इस बार भी पूरे कस्बे के बाजार बंद रखे जाएंगे।
संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष अमित कलाल एवं संरक्षक पारस जैन ने बताया कि महासंघ के निर्धारित नियमों के अनुसार 30 जून, मंगलवार को खेरवाड़ा कस्बे के सभी बाजार पूर्णतया बंद रहेंगे। बंद के दौरान कस्बे के संपूर्ण बाजार, हाट बाजार तथा हाईवे पर लगने वाले बाजार भी बंद रहेंगे।
महासंघ अध्यक्ष अमित कलाल एवं संरक्षक पारस जैन ने सभी व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर महासंघ के नियमों की सख्ती से पालना करने का अनुरोध किया है। महासंघ ने सभी व्यापारियों को निर्धारित पाक्षिक अवकाश का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
