खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत मालीफला में उपखंड अधिकारी शिवन्या गुप्ता के निर्देशन में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता भाजपा उपखंड शिविर प्रभारी ममता मीणा ने की। शिविर में ब्लॉक स्तर के 22 विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे, जिन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को सुनकर संबंधित प्रकरणों का मौके पर समाधान किया तथा आवश्यक मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने विभागवार प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। शिविर में विकास अधिकारी चंदू लाल, शिविर प्रभारी तहसीलदार हिम्मत राम पटेल, प्रशासक रमण लाल भगोरा, पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्राम विकास अधिकारी नारायण लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विभागवार प्राप्त एवं निस्तारित प्रकरणों में राजस्व विभाग के 37, पंचायती राज विभाग के 26, ऊर्जा विभाग के 3, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 2, कृषि विभाग के 13, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 94, पशुपालन विभाग के 26, शिक्षा विभाग के 3, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 4, महिला एवं बाल विकास विभाग के 4, आयोजना विभाग के 7, सहकारिता विभाग के 4 तथा परिवहन विभाग के 5 प्रकरण शामिल रहे। वहीं आयुर्वेद विभाग ने 39 लोगों का उपचार कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं सेवाएं उपलब्ध कराईं।

ग्राम सेवा शिविर में विभिन्न विभागों की समन्वित भागीदारी के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया, जिससे प्रशासनिक सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर ग्रामीणों तक पहुंचा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story