खेरवाड़ा में महावीर इंटरनेशनल केंद्र खेरवाड़ा ने महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प के तहत स्थानीय श्रीराम गौशाला में गौसेवा का कार्य किया। इस अवसर पर गौशाला के संचालक एवं महंत राजू गिरी महाराज को गौमाता के लिए गुड़ एवं नारियल गोला भेंट कर सेवा समर्पित की गई।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा 1 जुलाई से 14 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य समाज में सेवा, करुणा एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान गौशाला समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित महावीर इंटरनेशनल केंद्र खेरवाड़ा के उपाध्यक्ष पुष्कर पंचोली, सचिव जितेंद्र कोठारी, संरक्षक दिनेश जैन, वरिष्ठ सदस्य मनोज कोठारी, पूर्व सचिव नरेश अग्रवाल, दीपक, टीना तथा संस्था के अनेक सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

उपस्थित सदस्यों ने गौसेवा को पुण्य एवं सामाजिक दायित्व बताते हुए सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर आयोजित यह सेवा प्रकल्प संस्था द्वारा संचालित सेवा पखवाड़े की गतिविधियों का हिस्सा रहा, जिसका उद्देश्य समाज में सेवा और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करना है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story