जमीनी विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट, बावलवाड़ा पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया
उपली कांकण में जमीन विवाद को लेकर 65 वर्षीय व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया। बावलवाड़ा पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

खेरवाड़ा तहसील के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के उपली कांकण गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार उपली कांकण निवासी 65 वर्षीय सव जी मीणा पुत्र काला कटारा ने रिपोर्ट दी कि जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों धूला पुत्र वाला मीणा तथा दिनेश पुत्र धूला मीणा, निवासी निवासीयान कांकण ने उसके साथ मारपीट कर झगड़ा किया। घटना 1 सितंबर 2026 की शाम की बताई गई है।
परिवादी की रिपोर्ट पर बावलवाड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया। थानाधिकारी राम सिंह चुण्डावत ने बताया कि मामले की जांच हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश द्वारा की जा रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
