खेरवाड़ा स्थित श्री हरिओम जनजाति छात्रावास में रविवार को जिला बैठक एवं एकलव्य बाल संस्कार केन्द्र, जिला खेरवाड़ा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, ग्राम समिति एवं महिला समिति के गठन और सशक्तिकरण तथा वृहद वृक्षारोपण अभियान के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक रणनीति तैयार की गई।

बैठक में शिक्षा, संगठन और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। साथ ही ग्राम समितियों एवं महिला समितियों को सक्रिय बनाकर सामाजिक सहभागिता बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला मंत्री मगन डामोर, जिला उपाध्यक्ष बद्रीलाल भगोरा, जिला महिला प्रमुख बनीता मीणा, जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश संयोजक लालूराम, जिला संगठन मंत्री ईश्वरलाल आमलिया, पर्यवेक्षक अटूट परमार एवं गीता देवी सहित सभी संचालिकाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सेवा कार्यों को गति देने तथा शिक्षा एवं संस्कार आधारित गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story