खेरवाड़ा: नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ई-काव्य गोष्ठी में खेरवाड़ा क्षेत्र के युवा साहित्यकार हिमांशु मेघवाल (रोबिया, खेरवाड़ा, उदयपुर) को उनकी सक्रिय एवं प्रभावशाली सहभागिता के लिए प्रतिष्ठित "राष्ट्रीय जनजागृति सम्मान" से सम्मानित किया गया है। यह गौरवपूर्ण सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, गौ संरक्षण एवं विजन-2047 जैसे समसामयिक एवं प्रेरणादायी विषयों पर आधारित काव्य प्रस्तुति के माध्यम से समाज में व्यापक जागरूकता, राष्ट्रीय चेतना तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया है।

संस्था द्वारा जारी आधिकारिक प्रशस्ति पत्र में हिमांशु मेघवाल की उत्कृष्ट साहित्यिक अभिव्यक्ति, सृजनशील चिंतन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित भावनाओं की मुक्तकंठ से सराहना की गई है। उनके रचनात्मक दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए प्रशस्ति पत्र में उनके उज्ज्वल साहित्यिक एवं सामाजिक भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की गई हैं। हिमांशु मेघवाल को यह सम्मान प्राप्त होने पर क्षेत्र के साहित्यकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। स्थानीय प्रबुद्धजनों ने इसे खेरवाड़ा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए हिमांशु के प्रति बधाई प्रेषित की है और उनके भविष्य के प्रयासों हेतु शुभकामनाएं दी हैं।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story