खेरवाड़ा में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर आज छाणी गांव में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में प्रस्तावित रात्रि चौपाल कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

उप खंड अधिकारी शिवन्या गुप्ता ने बताया कि प्रतिकूल मौसम और लगातार बारिश की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल आगामी आदेश तक स्थगित रहेगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की नई तिथि और समय की सूचना बाद में अलग से जारी की जाएगी। प्रशासन ने मौसम की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story