खेरवाड़ा उपखंड मुख्यालय की ग्राम पंचायत ऋषभदेव एवं कागदर भाटिया में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण विकास शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों के विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी द्वारा किया गया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत उपस्थित रहे। शिविर के दौरान ग्रामीणों को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित किया गया।

प्रशासनिक स्तर पर आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आमजन की समस्याओं का समाधान किया। शिविर में 12 पशुओं का मंगला बीमा किया गया, वहीं 25 पालनहार बच्चों के प्रमाण पत्र जारी किए गए। राजस्व विभाग की ओर से शुद्धिकरण एवं नामांतरण के कार्यों को पूरा किया गया, तो कृषि विभाग ने ग्रामीणों को मक्का बीज का वितरण किया। विद्युत विभाग द्वारा नए विद्युत कनेक्शन स्वीकृत किए गए, जबकि आयुर्वेद विभाग द्वारा आयुर्वेद परामर्श और चिकित्सा विभाग द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न प्रकार की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। परिवहन विभाग ने दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए पास बनाए तथा शिविर में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के बारे में जानकारी दी, वहीं शिक्षा विभाग ने पालनहार योजना के प्रमाण पत्रों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन भी प्राप्त किए।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हाजाराम मीणा, जिला मंत्री शीतल भाणावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण कलासुआ, सरपंच मनीष मीणा, कागदर भाटिया सरपंच शांतिलाल मीणा, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश मीणा, काउआ राम मीणा, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री तरुण टेलर, युवा नेता अंकित सुथार, धीरज त्रिवेदी और प्रवीण भाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सरकारी विभागों की इस संयुक्त कार्यप्रणाली से ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे कई सेवाओं का लाभ मिलने से उनके कार्य सुलभ हो गए।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story