ग्रामीण सेवा शिविर में मिली हसीना को पेंशन, जन आधार ई-केवाईसी और आय अद्यतन से हुआ चमत्कार
खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत परबीला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में हसीना नाम की महिला को पेंशन का लाभ मिला। प्रशासन ने जन आधार ई-केवाईसी और आय अद्यतन कर कैसे बदली महिला की तकदीर? जानिए पूरी खबर।

खेरवाड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान अधिकारी एक महिला को सरकारी दस्तावेज सौंपते हुए।
खेरवाड़ा में राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत परबीला में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक त्वरित गति से पहुंचाया गया। इस शिविर के दौरान जन आधार ई-केवाईसी एवं आय अद्यतन की प्रक्रिया पूर्ण कर हसीना नामक महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ तत्काल स्वीकृत कराया गया। शिविर में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी नारायण लाल पटेल ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए मौके पर ही ई-केवाईसी और आय अद्यतन की कार्रवाई को संपन्न करवाया। इसके उपरांत प्रथम एवं द्वितीय स्तर से पेंशन आवेदन का सत्यापन और अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी करते हुए महिला को पेंशन का लाभ दिलाया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर तहसीलदार रेवत राम भील, स्थानीय वीडीओ, ग्राम पंचायत परबीला के कार्मिकों सहित प्रशासन एवं शिविर टीम के सदस्य मौजूद रहे। ग्रामीणों ने राज्य सरकार की "हर सेवा – आपके द्वार" पहल की सराहना करते हुए विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है, जिसका उदाहरण इस शिविर में देखने को मिला।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
