खेरवाड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर: विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ
खांडी ओवरी में आयोजित शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग से जुड़े मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

खेरवाड़ा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत खांडी ओवरी में गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी शिवन्या गुप्ता के निर्देशन में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया तथा अनेक प्रशासनिक और जनकल्याणकारी कार्यों का मौके पर निस्तारण किया गया।
शिविर के दौरान राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के तहत 11 नामांतरण, 3 शुद्धिकरण, 2 सीमाज्ञान, 2 फार्मर रजिस्ट्री, 3 पेंशन सत्यापन, 2 पालनहार योजना के प्रकरण तथा 15 स्वामित्व योजना से संबंधित कार्यों का निस्तारण किया गया। नवीन पेंशन स्वीकृति का कोई प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 116 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि आयुर्वेद विभाग की ओपीडी में 36 मरीजों का उपचार किया गया। पशुपालन विभाग ने 28 पशुओं का मंगला पशु बीमा किया तथा 57 पशुओं का उपचार कर पशुपालकों को लाभान्वित किया।
शिविर में ग्राम पंचायत खांडी ओवरी के प्रशासक भंवर लाल, विकास अधिकारी मदन लाल लोहार, तहसीलदार रेवत राम, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए आमजन से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से प्रशासन ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर त्वरित निस्तारण और जनसुविधाओं को प्रभावी ढंग से ग्रामीणों तक पहुंचाने की पहल को मजबूती प्रदान की।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
