खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत खेरवाड़ा स्थित अटल सेवा केंद्र पर गुरुवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। शिविर के दौरान अलग-अलग विभागों ने अपने स्तर पर सेवाएं प्रदान कर लोगों के लंबित कार्यों का निस्तारण किया।

राजस्व विभाग ने शिविर में 2 नामांतरण, 1 खाता शुद्धिकरण तथा 8 जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए। चिकित्सा विभाग ने 83 मरीजों की ओपीडी की, जबकि पशुपालन विभाग ने 49 बीमार पशुओं का उपचार किया। विद्युत विभाग ने 8 विद्युत संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया तथा जनआधार के 3 प्रकरण अपडेट किए।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पालनहार योजना के 7 वार्षिक सत्यापन किए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 5 बच्चों का आधार नामांकन किया, जबकि आयुर्वेद विभाग ने 15 मरीजों का उपचार किया।

पंचायतीराज विभाग ने 24 वर्क ऑर्डर जारी किए, 2 मस्टर रोल स्वीकृत किए, 4 व्यक्तिगत शौचालयों के प्रकरणों का निस्तारण किया तथा 6 नक्शे स्वीकृत किए। कृषि विभाग द्वारा 8 मृदा परीक्षण भी किए गए।

शिविर में सरपंच लक्ष्मी देवी अहारी, उपसरपंच विक्रांत कोठारी, पंचायत प्रसार अधिकारी बसु राम मीणा, ग्राम विकास अधिकारी विजय मेनारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को समाधान पत्र भी सौंपे गए।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story