खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत बलीचा में उपखंड अधिकारी शिवन्या गुप्ता के निर्देशन में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा उपखण्ड शिविर प्रभारी ममता मीणा ने की। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही आवश्यक प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

शिविर में राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग, कृषि विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला और बाल विकास विभाग, आयोजना विभाग, सहकारिता विभाग, परिवहन विभाग तथा आयुर्वेद विभाग सहित कुल 22 विभागों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध कराईं।

शिविर में उपखंड अधिकारी शिवन्या गुप्ता, विकास अधिकारी चंदुलाल मीणा, प्रशासक कल्पेश कुमार डामोर, समाजसेवी एवं देहात महामंत्री शंकरलाल खराडी, पूर्व सरपंच जीवा लाल गरासिया, समाजसेवी जीवराज खराडी, चन्दूलाल भगोरा, प्रधानाचार्य मोहनलाल खराडी, ग्राम विकास अधिकारी जय प्रकाश रावल, पटवारी अभिषेक मीणा, कनिष्ठ सहायक शान्तिलाल खराडी तथा भूअभिलेख निरीक्षक चंदुलाल फनात सहित सभी 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर आवश्यक मामलों के शीघ्र निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story