खैरवाड़ा उपखंड क्षेत्र की मसारो की ओबरी पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान अव्यवस्थाओं के चलते ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप शिविर का बहिष्कार कर दिया। शिविर में उपखंड और तहसील स्तर के जिम्मेदार अधिकारियों के नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने कड़ा रोष जताया। ग्रामीणों का आरोप था कि शिविर में केवल पंचायत स्तर के ही कर्मचारी मौजूद थे, जिससे आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था।

इस संबंध में मसारो की ओबरी निवासी पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा को दूरभाष पर अवगत कराया गया कि शिविर में उच्च स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने बताया कि पूर्व सांसद मीणा ने तत्काल उदयपुर जिला कलेक्टर को स्थिति से अवगत कराया और उपखंड तथा तहसील स्तरीय अधिकारियों की गैर-मौजूदगी की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों के न आने से उनके कार्य पूरी तरह से बाधित थे, जिसके चलते आक्रोशित ग्रामीणों को मजबूरन शिविर का बहिष्कार करना पड़ा।

मामले की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए उपखंड एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही, ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए इस शिविर के लिए नई तारीख घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मशारों की ओबरी प्रशासक साधना देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिवराम मीणा, नानालाल मसार, लक्ष्मी लाल मीणा, डॉक्टर मन्नालाल मीना, सुनील मीणा, हेमंत मीना, अशोक मीणा, लक्ष्मी लाल डामोर, कानाराम, संजय मीणा और मांगीलाल मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story