खेरवाड़ा में राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत पंचायत समिति खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत सुंदरा में आयोजित शिविर के दौरान संवेदनशील प्रशासन और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण देखने को मिला। शिविर में एक वृद्ध दंपति ने लगभग दो वर्षों से बंद पड़ी वृद्धावस्था पेंशन की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण का निस्तारण कराया।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विकास अधिकारी मदन लाल लोहार एवं टीडीआर रेवतराम के निर्देशन में पंचायत समिति की पेंशन शाखा के अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई तुरंत प्रारंभ की। समाज कल्याण विभाग के विशाल जोशी ने समन्वय स्थापित करते हुए पेंशन प्रकरण का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया।

कार्रवाई पूर्ण होने के बाद शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सीएमओ द्वारा नियुक्त अधिकारियों के कर-कमलों से लाभार्थी को पीपीओ प्रदान किया गया। इसके साथ ही लगभग दो वर्षों से बंद पड़ी वृद्धावस्था पेंशन को पुनः प्रारंभ कर दिया गया।

समय पर समस्या का समाधान होने पर लाभार्थी ने राज्य सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पंचायत समिति के अधिकारियों, पेंशन शाखा एवं समाज कल्याण विभाग के कार्मिकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। "संवेदनशील प्रशासन – त्वरित समाधान – संतुष्ट नागरिक" की भावना के अनुरूप ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ निरंतर पहुंचाया जा रहा है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story