खेरवाड़ा के बरौठी ब्राह्मण में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
उपखण्ड अधिकारी शिवन्या गुप्ता के निर्देशन में आयोजित शिविर में राजस्व, पेंशन और पशु बीमा सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं का ऑन-स्पॉट निपटारा किया गया।

तस्वीर में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के बैनर के सामने अधिकारी और कर्मचारी एक महिला लाभार्थी को प्रमाण पत्र सौंपते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उपखण्ड अधिकारी शिवन्या गुप्ता के निर्देशन में खेरवाड़ा तहसील की ग्राम पंचायत बरौठी ब्राह्मण में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में प्रभारी विकास अधिकारी मदन लाल लोहार, नायब तहसीलदार रेवत राम, सहायक विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल, ग्राम पंचायत प्रशासक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाओं के अंतर्गत 6 नामांतरण, 2 शुद्धिकरण, फार्मर रजिस्ट्री, सीमा ज्ञान व बटवारा के 4 प्रकरण, 3 पेंशन सत्यापन, 2 पेंशन आवेदन, 2 पालनहार योजना आवेदन, 4 जन्म प्रमाण पत्र, 1 विवाह पंजीयन, 4 आयुष्मान कार्ड तथा 2 विद्युत मीटर परिवर्तन से संबंधित कार्य संपन्न किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा क्षय रोग की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही 5 पात्र व्यक्तियों का वय वंदन योजना में पंजीकरण किया गया।
पशुपालन विभाग की ओर से 26 पशुओं का मंगला पशु बीमा किया गया। इसके साथ ही पशुओं का उपचार कर पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सरकारी योजनाओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी लाभ उपलब्ध कराना है। शिविर के दौरान लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
