खेरवाड़ा में गोदावरी धाम शिव मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। मंदिर जीर्णोद्धार समिति की बैठक शनिवार को मंदिर परिसर में समिति अध्यक्ष भरत कलाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तय की गई।

समिति के मीडिया प्रभारी हसमुख पानेरी ने बताया कि बैठक से पहले उपस्थित सदस्यों ने मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया और कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद आचार्य प्रभाशंकर त्रिवेदी एवं गणेशलाल व्यास ने शिव स्तुति के साथ बैठक का शुभारंभ किया। कारीगर धीराराम ने मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के आगामी चरणों की जानकारी देते हुए निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 अगस्त 2026 (रविवार) को गोदावरी धाम शिव मंदिर जीर्णोद्धार के शिला पूजन का आयोजन किया जाएगा। समिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए यजमान संपर्क अभियान को और अधिक गति देने पर जोर दिया।

बैठक में 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। महोत्सव के दौरान शिव मूर्ति का विशेष श्रृंगार, मंदिर की आकर्षक सजावट, भजन संध्या एवं प्रसाद भंडारे के आयोजन को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति के सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया।

बैठक में गोदावरी महादेव मंदिर के पुजारी हंस गिरी महाराज, आचार्य प्रभाशंकर त्रिवेदी, गणेशलाल व्यास, समिति अध्यक्ष भरत कलाल, सचिव शंकर पंचाल, सह-सचिव हरीश पानेरी, सह-कोषाध्यक्ष नरेन्द्र व्यास, अशोक त्रिवेदी, पन्नालाल कलाल, दिलीप कलाल, अर्जुन पंचाल, बेचर पटेल, मनोज कलाल, धवल कलाल, कैलाश टेलर, धनराज दरंगा, प्रवीण गर्ग सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन समिति सचिव शंकर पंचाल ने किया, जबकि अंत में सह-सचिव हरीश पानेरी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मंदिर जीर्णोद्धार और आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर समिति की तैयारियां अब तेज हो गई हैं।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story