खेरवाड़ा स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में सोमवार से संचालित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन प्राचार्य प्रोफेसर प्रवीण पंड्या ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण की महत्ता और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

प्राचार्य प्रोफेसर प्रवीण पंड्या ने वर्तमान समय में महिलाओं के साथ घटित विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के दौर में प्रत्येक छात्रा के लिए आत्मरक्षा का ज्ञान आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को आत्मविश्वासी, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों के साथ-साथ विधिक अधिकारों और महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी। नियमित शारीरिक व्यायाम और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राएं शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनेंगी तथा किसी भी आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम होंगी।

प्राचार्य ने सभी छात्राओं से प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियमित रूप से उपस्थित रहकर इसका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story