खेरवाड़ा राजकीय बालिका महाविद्यालय में बीए की 200 और विज्ञान की 100 सीटें बढ़ीं, छात्राओं को मिलेगा बड़ा लाभ
खेरवाड़ा राजकीय बालिका महाविद्यालय में बीए की 200 और विज्ञान की 100 अतिरिक्त सीटें स्वीकृत हुईं। जानिए प्रवेश प्रक्रिया, तृतीय प्रतीक्षा सूची और अंतिम तिथि।

खेरवाड़ा के राजकीय बालिका महाविद्यालय में जनजाति क्षेत्र की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार हुआ है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर कला संकाय में दो अतिरिक्त सेक्शन स्वीकृत किए हैं, जबकि विज्ञान संकाय में एक अतिरिक्त सेक्शन को मंजूरी देते हुए 100 सीटों की वृद्धि की है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन एवं भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल ने बताया कि उदयपुर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत तथा क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी की अनुशंसा एवं विशेष प्रयासों से यह स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त सीटों की स्वीकृति से विशेष रूप से जनजाति क्षेत्र की उन छात्राओं को लाभ मिलेगा, जो सीमित सीटों के कारण अब तक प्रवेश से वंचित रह जाती थीं। इससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार होगा और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को महाविद्यालय में अध्ययन का अवसर प्राप्त होगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण पंड्या ने बताया कि अतिरिक्त स्वीकृत सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए तृतीय प्रतीक्षा सूची जारी कर महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 8 जुलाई तक अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ई-मित्र के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अतिरिक्त सीटों की स्वीकृति से जनजाति क्षेत्र की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे और लंबे समय से सीमित सीटों के कारण प्रवेश से वंचित रहने वाली छात्राओं को अब महाविद्यालय में अध्ययन का अवसर मिल सकेगा।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
