जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को खेरवाड़ा मंडल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कारछा, झुथरी और सुवेरी में निःशुल्क मक्का बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा खेरवाड़ा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, भाजपा नेता पारस जैन तथा मंडल महामंत्री भूपेंद्र कलाल बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत कारछा, झुथरी एवं सुवेरी स्थित किसान सेवा केंद्रों पर किसानों को उन्नत किस्म के मक्का बीजों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान अतिथियों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने तथा सरकार द्वारा संचालित कृषि एवं किसान कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

अतिथियों ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्नत बीजों के उपयोग से किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। हेमंत मेहता ने किसानों से आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे प्रमाणित एवं उन्नत बीज खेती की उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल खेरवाड़ा के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, सरपंच, उपसरपंच, सहायक कृषि अधिकारी सूरजमल मनात, कृषि पर्यवेक्षक सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्नत बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस आयोजन का आयोजन किया गया। किसानों ने कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक लाभ उठाया। कार्यक्रम का समापन किसानों को बीज वितरण एवं कृषि संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान करने के साथ हुआ।

फोटो : मिनीकिट वितरण करते हुए अतिथि।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story