विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर खेरवाड़ा कस्बे में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फिटनेस हब का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित बंजारिया क्षेत्र में स्थापित इस फिटनेस सेंटर का उद्घाटन संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष अमित कलाल एवं संस्थान के संरक्षक पारस जैन ने किया।

शुभारंभ समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने फिटनेस हब का अवलोकन किया तथा इसे क्षेत्र के युवाओं और आमजन के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं शारीरिक सुदृढ़ता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। फिटनेस हब में मानव शरीर की विभिन्न फिटनेस आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक तकनीक से युक्त 25 से अधिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

फिटनेस हब के मुख्य प्रबंधक नीलेश पटेल एवं तरुण पटेल ने बताया कि यहां उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षकों की देखरेख में लोगों को शारीरिक फिटनेस से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य प्रबंधक नीलेश पटेल एवं तरुण पटेल ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर युवा नेता लव शीतलानी, सौरभ कलाल सहित बड़ी संख्या में कस्बावासी उपस्थित रहे।

विश्व योग दिवस के अवसर पर शुरू हुआ यह फिटनेस हब न केवल युवाओं बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य और फिटनेस को नई दिशा देने का माध्यम बनेगा। आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की उपलब्धता से क्षेत्र में फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story