खेरवाड़ा में मंगलवार को उपखंड अधिकारी निलेश कुमार कलाल के निर्देशन में सुवेरी एवं बड़ला ग्राम पंचायत में किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में किसानों को फार्मर आईडी बनवाने और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देकर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

सुवेरी ग्राम पंचायत में कैम्प प्रभारी भू-अभिलेख निरीक्षक दीपक कुमार मीणा, पटवारी तेजा राम मीणा, सहायक पटवारी विशाखा खराडी और ग्राम पंचायत सहायक कान्ति लाल मीणा सहित अन्य ने शिविर में उपस्थित रहकर 65 कृषकों की फार्मर आईडी का कार्य किया। स्थानीय पंचायत पर नेटवर्क काफी कमजोर होने से किसानों को थोड़ी असुविधा हुई, इसके बावजूद शिविर में उपस्थित किसानों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

वहीं, बड़ला ग्राम पंचायत में भू-अभिलेख निरीक्षक मधु कुमारी मीणा एवं पटवारी विशाल पाटीदार ने शिविर में उपस्थित होकर किसानों का पंजीयन किया और फार्मर आईडी से संबंधित जानकारी दी। बड़ला सरपंच टीना मीणा भी शिविर में उपस्थित रहीं।

शिविर में किसानों को बताया गया कि फार्मर आईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, खाद-बीज सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। अधिकारियों ने किसानों से अधिकाधिक संख्या में फार्मर रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की। इस पहल के तहत पंचायत स्तर पर किसानों को पंजीयन सुविधा उपलब्ध कराकर सरकारी योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रयास किया गया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story