खेरवाड़ा में चुनाव से पहले पुलिस का रूट मार्च, मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान का संदेश
खेरवाड़ा में चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन ने बाजार और संवेदनशील क्षेत्रों में रूट मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना अधिकारी मनमंत आढा ने बताया कि मतदाता बिना भय, दबाव या प्रलोभन के मतदान कर सकेंगे।

खेरवाड़ा में चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बाजार में फ्लैग मार्च करती पुलिस।
खेरवाड़ा में चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता बढ़ाते हुए बाजार क्षेत्र में रूट मार्च निकाला। आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने और मतदाताओं को बिना किसी भय या दबाव के मतदान करने का संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया।
थाना अधिकारी मनमंत आढा ने बताया कि रूट मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के जरिए आमजन को भरोसा दिलाया गया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। पुलिस के रूट मार्च का उद्देश्य चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के साथ मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करना रहा।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
