खेरवाड़ा में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में केंद्रीय जनजाति कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री उइके ने उनसे मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता, समाज तथा देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि मन में एकाग्रता, धैर्य और परिश्रम करने का सामर्थ्य हो, तो दुनिया की हर उपलब्धि हासिल की जा सकती है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि पढ़ते समय अपना ध्यान पूरी तरह ब्लैक बोर्ड पर केंद्रित करें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के प्रख्यात वैज्ञानिकों, अधिकारियों और उद्योगपतियों की सफलता के पीछे उनका धैर्य, लक्ष्य के प्रति निष्ठा और एकाग्रता रही है। उन्होंने छात्रों को याद दिलाया कि उनके माता-पिता ने कई सुखद सपने संजोकर उन्हें विद्यालय भेजा है और उन सपनों को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है। उइके ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों को हर संभव सुविधा देने के लिए तत्पर हैं और उन्हें सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को सफल बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि किसी भी समस्या या परेशानी की स्थिति में वे उन्हें मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक अभिभावक के रूप में अपनी बात बताएं।

इस समारोह में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने जनजाति बहुल क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री के आगमन पर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्य के जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व विधायक नानालाल आहारी, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन और मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता भी मौजूद थे, जिन्होंने छात्रों को मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री उइके ने विद्यालय परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 11 पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। विद्यालय पहुँचने पर उपनिदेशक एवं पदेन प्रभारी ओपी मेहता, प्रबंधक शिवजी गोड, उप प्रबंधक एमएल गर्ग और एमआरएस खेरवाड़ा के उप्राचार्य आलोक शर्मा सहित विद्यालय परिवार ने अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। समारोह में भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री नैना पंचोली, ईश्वर मीणा, प्रमोद अग्रवाल, विक्रांत कोठारी, राजेंद्र खराड़ी, भावनेश मीना, सुनील राजपुरोहित और नारायण कलासुआ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story