उदयपुर जिले के खेरवाड़ा उपखंड के नयागांव स्थित पहाड़ा थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राणावाड़ा निवासी श्रीमती राधा देवी पत्नी भीम सिंह चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ना की गई।

परिवाद के आधार पर पुलिस ने भीम सिंह पुत्र थावर सिंह, थावर सिंह, शांता देवी पत्नी थावर सिंह तथा नवाघरा, बावलवाड़ा निवासी जमुना देवी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच पहाड़ा थाना प्रभारी उम्मेदी लाल मीणा स्वयं कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार जांच जारी है और जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story