खेरवाड़ा तहसील क्षेत्र के बावलवाडा थाना में एक विवाहिता ने पति एवं ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कातरवास कला निवासी 25 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी प्रकाश खराड़ी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसका पति एवं ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मामले में मुख्य आरोपी प्रकाश पुत्र शांतिलाल खराड़ी निवासी कंठारिया, तहसील विजयनगर, जिला साबरकांठा (गुजरात) सहित अन्य के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

बावलवाडा थानाधिकारी गणपत सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है तथा तथ्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story