जिला स्तरीय विज्ञान-गणित मेले का खेरवाड़ा में शुभारंभ, 148 विद्यार्थियों ने पेश किए मॉडल
खेरवाड़ा में जिला स्तरीय दो दिवसीय विज्ञान एवं गणित मेले का शुभारंभ हुआ। 148 विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक और गणितीय मॉडल प्रस्तुत किए।

तस्वीर में विद्यार्थी स्कूल के बरामदे में विज्ञान और गणित के मॉडल प्रदर्शित करते हुए दिख रहे हैं।
खेरवाड़ा स्थित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय दो दिवसीय विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 148 भैया-बहिनों ने विज्ञान एवं गणित के विभिन्न मॉडलों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक सोच, प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सहसचिव लालसिंह शक्तावत, समाजसेवी एवं व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल, श्यामसुंदर कोठारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश पटेल, जिला विज्ञान प्रभारी नीलम जैन, प्रबंध समिति के सहसचिव मुकेश टाक एवं कोषाध्यक्ष डायेद्र कलाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत श्रीमाली ने कराया। अतिथियों का स्वागत प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य रमा पानेरी ने किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं गणित से जुड़े विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। दो दिवसीय विज्ञान एवं गणित मेला विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नवनीत उपाध्याय, व्याख्याता राजेन्द्र कुमार अहारी, व्याख्याता मेहुल पंचाल, कॉलेज व्याख्याता एवं उपप्रधानाचार्य मालती नागदा तथा व्याख्याता श्रीमती खुशबू वाणावत ने निभाई।
कार्यक्रम का संचालन निशा व्यास ने किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य दीदी उपस्थित रहे। विज्ञान एवं गणित मेले में विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए मॉडल उनकी वैज्ञानिक एवं गणितीय समझ के साथ नवाचार और रचनात्मक क्षमता को सामने लाने का माध्यम बने।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
