खेरवाड़ा के गायत्री नगर में भगवान विमलनाथ जी का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से सम्पन्न
खेरवाड़ा के गायत्री नगर में भगवान विमलनाथ जी का मोक्ष कल्याणक 6 जून को 6:15 बजे अभिषेक-शांति धारा व निर्वाण लाडू के साथ श्रद्धा से मनाया गया।

खेरवाड़ा के श्री दिगंबर जैन मंदिर में मोक्ष कल्याणक के अवसर पर एकत्रित श्रद्धालु और समाजजन।
खेरवाड़ा के गायत्री नगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में 6 जून को 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ जी का मोक्ष कल्याणक बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:15 बजे प्रथम अभिषेक और शांति धारा के साथ हुआ, जिसका सौभाग्य सोधर्म इंद्र बनकर अशोक मनीष बडजात्या परिवार को प्राप्त हुआ।
इसके बाद भगवान विमलनाथ जी के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर सोधर्म इंद्र परिवार द्वारा सामूहिक रूप से निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने अवगत कराया कि गायत्री नगर में प्रत्येक तीर्थंकरों का मोक्ष कल्याण धूमधाम से मनाया जाता है और इसी श्रृंखला में 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ जी का मोक्ष कल्याणक मनाया गया।
युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने जानकारी दी कि निर्वाण लाडू के पश्चात उपस्थित श्रेष्ठियों, समाज के गणमान्य महानुभावों तथा महिला-पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक आरती की गई। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सोधर्म इंद्र परिवार का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत भी किया गया।
समस्त मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं. अजीत जी शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गईं। मंदिर प्रबंध समिति ने उनके जन्मदिन के अवसर पर तिलक, माला, दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।
मोक्ष कल्याणक के अवसर पर वरिष्ठ एडवोकेट विमल जैन, पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, मंत्री राजेश बोहरा, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, सारसमल झांझरी, राकेश पाटोदी, बसंत बाकलीवाल, संतोष गंगवाल, दीपेश छावड़ा, संतोष वांसकोवाले, अशोक रावका, अशोक मालपुरा वाले सहित अन्य श्रेष्ठियों के साथ सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे और सभी ने सामूहिक रूप से लड्डू चढ़ाया।
सभा का संचालन एवं सभी का आभार मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह द्वारा व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण में श्रद्धा और भक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
