खेरवाड़ा में 11 अगस्त को कांग्रेस की अहम बैठक, पंचायत राज चुनाव की बनेगी रणनीति
खेरवाड़ा में 11 अगस्त को कांग्रेस की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी पंचायती राज चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी।

खेरवाड़ा में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूर्व मंत्री एवं विधायक सम्माननीय डॉक्टर दयाराम परमार साहब के निर्देशन अनुसार खेरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, मंडल अध्यक्षों एवं समस्त पंचायतों के पंचायत इकाई अध्यक्षों की संयुक्त बैठक 11 अगस्त 2026, मंगलवार को आयोजित की जाएगी।
बैठक खेरवाड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रातः 10:30 बजे रखी गई है। बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा के साथ आगामी पंचायती राज चुनावों की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
खेरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश मीणा ने बताया कि बैठक में खेरवाड़ा ब्लॉक के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत इकाई अध्यक्ष आवश्यक रूप से उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।
बैठक 11-08-2026 को प्रातः 10:30 बजे खेरवाड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होगी। आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर होने वाली यह संयुक्त बैठक कांग्रेस की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती से जुड़े विषयों पर केंद्रित रहेगी।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
