खेरवाड़ा में कांग्रेस OBC विभाग की नई कार्यकारिणी गठित, देखें सूची
विधायक डॉ. दयाराम परमार के मार्गदर्शन में ब्लॉक और मंडल स्तर पर संगठन विस्तार कर कई कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

खेरवाड़ा में राजस्थान कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के संगठन विस्तार के तहत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार, खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार एवं देहात ओबीसी विभाग उदयपुर के अध्यक्ष कमलेश पटेल के मार्गदर्शन में खेरवाड़ा कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष गौतम लाल पटेल ने विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अमृतलाल पटेल, कोदरलाल बारोट, जयंतिलाल सुथार, प्रकाश चंद्र कलाल (कनबई), द्रविड सिंह गुर्जर एवं शंकर लाल प्रजापत को नियुक्त किया गया है। महासचिव पद पर धर्मेंद्र कलाल (खानमीन), जगदीश कलाल एवं यशवंत कलाल (खाण्डी ओबरी) को जिम्मेदारी दी गई है।
सचिव पद पर दिलीप कुमार प्रजापत, बाबूलाल पटेल, भगवती लाल पंचाल, रामचंद्र कलाल, कांतिलाल पटेल (नगर) एवं मयूर पटेल को नियुक्त किया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिनेश कुमार पटेल को सौंपी गई है।
संगठन विस्तार के तहत विभिन्न मंडलों में भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। जवास मंडल अध्यक्ष हीरालाल पटेल, उपाध्यक्ष भगवती लाल कलाल एवं सचिव नारायण पटेल नियुक्त किए गए। भाणदा मंडल अध्यक्ष सुखलाल पटेल, उपाध्यक्ष गौतम लाल पटेल (भाणदा) एवं सचिव मणीलाल पटेल बनाए गए। नवाघरा मंडल में अध्यक्ष अश्विन कुमार पंचाल, उपाध्यक्ष देवीलाल कलाल एवं सचिव जितेन्द्र कुमार गाड़िया लोहार को जिम्मेदारी दी गई।
चित्तौड़ा मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र दर्जी (छाणी), उपाध्यक्ष मुकेश कुमार पंचाल एवं सचिव गजेन्द्र कलाल नियुक्त किए गए। पाटिया मंडल अध्यक्ष कपिल चंद्र पंचाल, उपाध्यक्ष शैतान सिंह गुर्जर एवं सचिव प्रकाश चंद्र कलाल (कनबई) को नियुक्त किया गया। वहीं नयागांव मंडल में अध्यक्ष खेमराज पटेल, उपाध्यक्ष लोकेश कलाल (करावाड़ा) एवं सचिव राकेश पटेल को जिम्मेदारी दी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा ओबीसी समाज के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। नई नियुक्तियों के साथ खेरवाड़ा ओबीसी विभाग के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार हुआ है और विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
