खेरवाड़ा में कांग्रेस ओबीसी विभाग की नई कार्यकारिणी गठित, देखें सूची
ब्लॉक अध्यक्ष गौतम लाल पटेल ने नई कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को मजबूत करने और ओबीसी हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

खेरवाड़ा। राजस्थान कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के संगठनात्मक विस्तार के तहत खेरवाड़ा में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार, खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार एवं देहात ओबीसी विभाग उदयपुर के अध्यक्ष कमलेश पटेल के मार्गदर्शन में खेरवाड़ा कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष गौतम लाल पटेल ने संगठन का विस्तार किया।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अमृतलाल पटेल, कोदरलाल बारोट, जयंतिलाल सुथार, प्रकाश चंद्र कलाल (कनबई), द्रविड सिंह गुर्जर एवं शंकर लाल प्रजापत को नियुक्त किया गया। महासचिव पद पर धर्मेंद्र कलाल (खानमीन), जगदीश कलाल एवं यशवंत कलाल (खाण्डी ओबरी) को जिम्मेदारी दी गई। सचिव पद पर दिलीप कुमार प्रजापत, बाबूलाल पटेल, भगवती लाल पंचाल, रामचंद्र कलाल, कांतिलाल पटेल (नगर) एवं मयूर पटेल को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिनेश कुमार पटेल को सौंपी गई।
संगठन विस्तार के क्रम में विभिन्न मंडलों में भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। जवास मंडल अध्यक्ष हीरालाल पटेल, उपाध्यक्ष भगवती लाल कलाल एवं सचिव नारायण पटेल नियुक्त किए गए। भाणदा मंडल अध्यक्ष सुखलाल पटेल, उपाध्यक्ष गौतम लाल पटेल (भाणदा) एवं सचिव मणीलाल पटेल बनाए गए। नवाघरा मंडल में अध्यक्ष अश्विन कुमार पंचाल, उपाध्यक्ष देवीलाल कलाल एवं सचिव जितेन्द्र कुमार गाड़िया लोहार को जिम्मेदारी दी गई।
चित्तौड़ा मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र दर्जी (छाणी), उपाध्यक्ष मुकेश कुमार पंचाल एवं सचिव गजेन्द्र कलाल नियुक्त किए गए। पाटिया मंडल अध्यक्ष कपिल चंद्र पंचाल, उपाध्यक्ष शैतान सिंह गुर्जर एवं सचिव प्रकाश चंद्र कलाल (कनबई) को नियुक्त किया गया। नयागांव मंडल में अध्यक्ष खेमराज पटेल, उपाध्यक्ष लोकेश कलाल (करवाड़ा) एवं सचिव राकेश पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा ओबीसी समाज के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। खेरवाड़ा ओबीसी विभाग के विस्तार के साथ ब्लॉक और विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिलने से नई कार्यकारिणी की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
