खेरवाड़ा स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में राजस्थान सरकार के ‘नई किरण नशा मुक्त अभियान’ के तहत नशे के दुष्प्रभाव और नशामुक्त समाज निर्माण को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण पंड्या ने की।

कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. सीमा डांगी ने स्वागत उद्बोधन दिया और विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डूंगरपुर के प्रो. के. एल. डिंडोर ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा शरीर को भीतर से खोखला कर देता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों तथा उनसे उत्पन्न गंभीर बीमारियों के बारे में जागरूक किया। प्रो. के. एल. डिंडोर ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने में महिलाओं की दोहरी भूमिका है। महिलाएं घर के भीतर मार्गदर्शक तथा घर के बाहर सामाजिक परिवर्तन की जिम्मेदारी निभा सकती हैं।

उन्होंने महिलाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं एवं स्टाफ ने नशामुक्ति की शपथ भी ली।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुमन राठौड़, सह-आचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मोहित कुमार मीणा एवं मेहुल पांचाल सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story