खेरवाड़ा के वादेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित एक समारोह में नवनिर्वाचित देवल इकाई के गठन के उपलक्ष्य में समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष राकेश मोडासा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश कलाल (भोमटावाड़ा), उपाध्यक्ष आशीष आनंद (एम.बी. ग्रुप), देवगामड़ा इकाई प्रमुख वाडीलाल कलाल, इकाई प्रमुख केतन मोडासा, पंकज तथा नवनिर्वाचित देवल इकाई प्रमुख रमेश माण्डवा का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पगड़ी, माला और उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व इकाई प्रमुख अरविंद देवल, पूर्व संरक्षक मणिलाल और रविंद्र जोधावत समेत देवल इकाई के गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, संगठन की मजबूती और युवा शक्ति को समाजहित के कार्यों में जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

केंद्रीय अध्यक्ष राकेश मोडासा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज द्वारा सौंपे गए दायित्व का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और शिक्षा व सेवा कार्यों को नई गति देने का संकल्प दोहराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश कलाल ने पिछले 28 वर्षों के अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वे सभी समाजबंधुओं को साथ लेकर सर्वांगीण विकास और युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से एकजुट होकर समाजहित में योगदान देने का आह्वान किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में देवल से अमृतलाल, अरविंद, बालकृष्ण एवं कुरिचंद, गामड़ी देवल से विनोद, खेरवाड़ा से डॉ. लोकेश बसेर, रविंद्र जोधावत, विमल एवं बाबूलाल, रामपुर से प्रयागलाल एवं बालकृष्ण, घुंघरा से राकेश एवं बंशीलाल, सुंदरपुर से रेखा देवी, खानमीन से चंदूलाल, मणिलाल, बाबूलाल एवं शांतिलाल, कंडाल से मोतीलाल, बरणा से आनंद, माण्डवा से गणेश एवं रमणलाल तथा बलेवड़ी से विपिन सहित विभिन्न इकाइयों के बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमृतलाल ने किया और रमेश जोधावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ यह समारोह समाज के भविष्य के लिए एक नई दिशा तय कर गया।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story