खेरवाड़ा में ग्राम पंचायत झूथरी के कपूरिया फला में सीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर आम आदमी पार्टी ने जांच की मांग उठाई है। आम आदमी पार्टी उदयपुर के जिला अध्यक्ष राजेश चौहान के निर्देशन में विधानसभा प्रभारी महेंद्र खराड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी खेरवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि कपूरिया फला में राजेंद्र/रतना के घर से रमेश के घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 13 दिसंबर 2025 से शुरू होना बताया गया है। इस कार्य के लिए करीब 14.33 लाख रुपये की कार्यादेश राशि दर्शाई गई है। वहीं, आरोप लगाया गया कि सीसी सड़क निर्माण में एक टनरी सीमेंट का भी उपयोग नहीं किया गया है।

ज्ञापन के अनुसार बरसात के दिनों में सड़क पर पानी और कीचड़ भर जाने के कारण आवागमन बंद हो जाता है। करीब 30 परिवारों की बस्ती के लिए यह मार्ग आवागमन का एकमात्र रास्ता है। ऐसे में सड़क निर्माण कार्य को लेकर उठे सवाल स्थानीय लोगों के आवागमन से भी जुड़े हुए हैं।

आम आदमी पार्टी की ओर से यह भी बताया गया कि ऑनलाइन ग्राम पंचायत रिपोर्ट में सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य से संबंधित खर्च को लेकर सवाल उठाए गए हैं। पार्टी ने पूरे मामले की तत्काल जांच करवाने की मांग की है।

ज्ञापन में मांग की गई कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाए। ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story