खेरवाड़ा। शक्ति नगर स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर में शनिवार को शिव पंचायत की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल रहा। मंदिर परिसर में पूर्व से ही ब्रह्माणी माता एवं हनुमानजी की प्रतिमाएं प्रतिष्ठित हैं। अब शिव परिवार की स्थापना से मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था का एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया।

आचार्य प्रभाशंकर के सानिध्य में हिंदू धार्मिक परंपराओं एवं वैदिक विधि-विधान के अनुसार शिव पंचायत की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन कर प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना संपन्न कराई गई। मुख्य यजमान प्रशासक लक्ष्मी देवी अहारी दिलीप अहारी रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय सहित शिव परिवार की आराधना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं और उनकी आराधना से जीवन में कल्याण एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शिव परिवार की सामूहिक पूजा परिवार में प्रेम, एकता एवं सौहार्द का प्रतीक मानी जाती है।

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद सामूहिक प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। क्षेत्रवासियों ने शिव पंचायत की स्थापना में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम संबंधी जानकारी ब्रह्माणी माता मंदिर की पुजारी रेखा जोशी ने दी।

फोटो, मुख्य यजमान धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करते हुए

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story