खेरवाड़ा, पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी नयागांव मंडल में मंगलवार को विकास रथ का विभिन्न गांवों में भ्रमण कराया गया। मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा एवं महामंत्री मुकेश गामोठ के निर्देशन में निर्धारित प्रभारी एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में रथ की अगवानी कर ग्रामीणों को भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

विकास रथ के साथ लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार के विभिन्न विकास कार्यों एवं उपलब्धियों से संबंधित वीडियो दिखाए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से पंचायती राज चुनाव में भाजपा के पक्ष में समर्थन का आह्वान किया तथा पंचायत स्तर पर भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

विकास रथ का भ्रमण छाणी, चित्तौड़ा, महिडा, नयागांव, सरेरा-महुवाल, थाना-रानावाड़ा, बंजारवाड़ा-पहाड़ा, करावाड़ा-असारीवाड़ा, नगर डेरी तथा गतराली, हर्षावाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुआ। संबंधित स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभाली और ग्रामीणों को विकास कार्यों की जानकारी दी।

पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर नयागांव मंडल के विभिन्न गांवों में हुए विकास रथ के भ्रमण के दौरान एलईडी के जरिए सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को ग्रामीणों तक पहुंचाया गया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story