भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र खेरवाड़ा के तत्वावधान में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। पूर्व विधायक नानालाल अहारी के निर्देशन में खेरवाड़ा, नयागांव, बावलवाड़ा एवं कनबई मंडलों के विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों एवं आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रमों के दौरान बूथ स्तर पर डिजिटल लर्निंग अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने निर्धारित प्रशिक्षण पूर्ण किया तथा प्रमाण-पत्र प्राप्त किए। साथ ही सभी कार्यक्रमों के फोटो संबंधित ग्रुपों में साझा किए गए और सरल एप पर भी अपलोड किए गए।

खेरवाड़ा उपखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नानालाल अहारी एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकात्मता और राष्ट्रहित के लिए किया गया संघर्ष प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर खेरवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, देहात जिला मंत्री लक्ष्मी अहारी, भाजपा नेता पारस जैन, मंडल महामंत्री विक्रांत कोठारी, वरिष्ठ सदस्य प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, युवा नेता सुनील राजपुरोहित, ओम व्यास, प्रदीप जोशी, दीप चंद शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी मंडल स्तरीय कार्यक्रमों में बूथों पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story