खेरवाड़ा: भाजपा मंडल नयागांव की बैठक में पंचायती राज चुनाव पर रणनीति बनी
राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने पंचायती राज चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

तस्वीर में मंदिर परिसर में दरी पर बैठकर चर्चा करते हुए भाजपा कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं।
खेरवाड़ा के बाबा रामदेव जी मंदिर, थाना में भाजपा मंडल नयागांव की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक नाना लाल अहारी की अध्यक्षता में आगामी पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम को लेकर चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पंचायती राज चुनाव में भाजपा समर्थक उम्मीदवारों को अधिक से अधिक संख्या में जीताने का संकल्प लिया गया। इस दौरान संगठन की चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा ने प्रत्येक पंचायत के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा चुनावी कार्यक्रम में पार्टी को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में पूर्व प्रधान अमृत लाल डामोर, भाजपा नेता पारस जैन, मंडल महामंत्री मुकेश गामोठ सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न पंचायतों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री गामोठ ने किया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
