खेरवाड़ा में पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर नयागांव एवं कनबई मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को थाना स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करते हुए नयागांव ब्लॉक में भाजपा का प्रधान एवं बोर्ड बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में पूर्व विधायक नानालाल अहारी, देहात जिला मंत्री अमित कलाल, जनजाति प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी शंकर खराड़ी एवं पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, नयागांव मंडल चुनाव संयोजक साकर चंद लबाना, मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा एवं नवीन रावल सहित विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंचासीन अतिथियों के अलावा जिला देहात किसान मोर्चा के धूलेश्वर वसोहर ने भी बैठक को संबोधित किया।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों में जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में नयागांव एवं कनबई मंडल के पंचायत समिति वार्डों के उम्मीदवारों, जिला परिषद के उम्मीदवार एवं दावेदारी प्रस्तुत करने वाले कार्यकर्ताओं, वार्ड प्रभारियों, संयोजकों एवं सह-संयोजकों सहित गौतम पटेल, कांति सालवी, जीवा लाल, कमलेश गरासिया, हीरा लाल पटेल, रामप्रसाद लबाना आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने तथा भाजपा को मजबूत बनाने पर जोर दिया। आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति, संभावित प्रत्याशियों और वार्ड स्तर पर चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं ने नयागांव ब्लॉक में भाजपा का प्रधान एवं बोर्ड बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प दोहराया। बैठक का संचालन नयागांव मंडल महामंत्री मुकेश गामोठ ने किया। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों और वार्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर रहा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story