खेरवाड़ा में आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल कनबई की बैठक पाटिया में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा चुनावी तैयारियों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने और चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।

बैठक में अधिक से अधिक संख्या में सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित कराने तथा पंचायत समिति नयागांव में भाजपा का प्रधान बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।

बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता शंकरलाल खराड़ी, कार्यसमिति सदस्य एडवोकेट ललिता परमार, किसान मोर्चा जिला मंत्री धूलेश्वर वसोहर, मंडल प्रतिनिधि जीवालाल गरासिया, मंडल अध्यक्ष नवीन रावल, महामंत्री बच्चुलाल खराड़ी व गट्टूलाल बारोट, पूर्व महामंत्री जीवराज खराड़ी, युवा मोर्चा अध्यक्ष कालूराम मालवीया, मीडिया प्रभारी महिपाल मीणा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान सरपंच साकरचंद, कैलाश, गोविंद, पंचायत समिति सदस्य बलदेव खराड़ी, शांतिलाल खराड़ी, पूर्व सरपंच चंदूलाल, प्रवक्ता गहरीलाल, धर्मेंद्र कलाल, उपसरपंच लता देवी, अजीत पाण्डोर, प्रवीण डामोर, मावजी एवं पूर्व उपसरपंच किरण डामोर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर रहा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story