खेरवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी मंडल कनबई की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष नवीन रावल के पाटिया स्थित निवास पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व विधायक नानालाल अहारी, प्रदेश प्रतिनिधि शंकरलाल खराड़ी तथा पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने पंचायत चुनाव में संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और प्रत्येक बूथ पर प्रभावी ढंग से कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करें।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष नवीन रावल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की आगामी रणनीति, बूथ स्तर की तैयारियों तथा विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक को नयागांव भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा ने भी संबोधित किया।

बैठक में महामंत्री बच्चू लाल खराड़ी एवं गट्टू लाल बारोठ, मंडल कार्यकारिणी, पूर्व पदाधिकारी, तहसील, ब्लॉक एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, पार्टी समर्थित जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story