खेरवाड़ा के भाटकी में शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर जय अम्बे नवयुवक गरबा मंडल की ओर से माता रानी की महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में 111 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

महाआरती के बाद देर रात तक गरबा रास का आयोजन हुआ। इसमें युवाओं, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और गरबा नृत्य का आनंद लिया। नवरात्र के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

नवमी के दिन गरबा विसर्जन के पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। इस आयोजन में जय अम्बे नवयुवक गरबा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग के साथ सहयोग प्रदान किया। महाष्टमी की महाआरती से लेकर नवमी पर भोजन प्रसादी वितरण तक आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।

आयोजन की जानकारी महेश, मनोज एवं रणजीत गरासिया ने दी। फोटो में श्रद्धालु माता रानी की महाआरती करते हुए नजर आ रहे हैं।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story