खेरवाड़ा: भाणदा विद्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा का हुआ आयोजन
विद्यार्थियों ने पोस्टर और बैनर के साथ रैली निकालकर सुशासन और विकसित भारत के संकल्प का संदेश आमजन तक पहुंचाया।

तस्वीर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाणदा के मुख्य द्वार से बाहर रैली निकालते विद्यार्थी दिख रहे हैं।
खेरवाड़ा। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत जन सेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाणदा में सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य शंकर लाल डामोर एवं देवीलाल मेघवाल के दिशा-निर्देशन में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के संकल्प से संबंधित स्लोगन लिखे पोस्टर-बैनर एवं कलश के साथ रैली निकाली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन रघुनंदन जोशी ने किया। सेवा ज्योति कलश यात्रा में विद्यार्थियों की सहभागिता के माध्यम से जन सेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को आमजन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
