बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में दो मारपीट के मामले दर्ज, जमीन विवाद और रास्ता रोककर हमले की जांच शुरू
खेरवाड़ा के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। दोनों मामलों में अनुसंधान जारी है।

खेरवाड़ा में बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी राम सिंह के निर्देशन में दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।
पहले प्रकरण में पटेला फला, सागवाड़ा निवासी ईश्वरलाल पुत्र अंबालाल पटेला (56) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जमीन विवाद को लेकर मोहन पुत्र बदा पटेला निवासी पटेला फला, सागवाड़ा सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। इस प्रकरण का अनुसंधान उप निरीक्षक प्रभुलाल कर रहे हैं।
दूसरे प्रकरण में लीलड़ी निवासी जयन्तीलाल पुत्र बाबूलाल भगोरा (40) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीच रास्ते में रोककर लोकेश पुत्र मोकमसिंह निवासी कातर सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में भी बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। इस प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक कासिम दुल्ला खान कर रहे हैं।
बावलवाड़ा थाना पुलिस ने दोनों मामलों में नियमानुसार साक्ष्य संकलित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
