तहसील खेरवाड़ा के बावलवाड़ा क्षेत्र में जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बावलवाड़ा थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

थानाधिकारी गणपत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महुडिया निवासी 45 वर्षीय नाना पुत्र ठावरा मीणा के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई करते हुए 2 जुलाई 2026 को शाम 5:20 बजे उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार व्यक्ति को नियमानुसार पुलिस कस्टडी में लेकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे पाबंद कर जमानत पर रिहा कर दिया।

बावलवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की निरोधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story