खेरवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बैग लूट की वारदात के मामले में न्यायालय में दायर परिवाद के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी मन मंथ आढ़ा के निर्देशन में पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस थाना में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वागीदौरा तहसील निवासी देवचंद रावत (33) ने बताया कि 4 जून 2026 को शाम करीब 7:30 बजे बडला क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट लगी होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी करीब 200 मीटर तक उसका पीछा करते रहे और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने पीड़ित की पीठ पर टंगा बैग छीन लिया। बैग में 1,27,950 रुपये नकद, एक टैबलेट तथा एक रसीद बुक रखी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस थाना खेरवाड़ा में बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज सहित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story