14 वर्षों से जारी पैदल यात्रा की परंपरा, बाबा रामदेव के दर्शन को भक्तों का दल रवाना
खेरवाड़ा से बाबा रामदेव के दर्शन के लिए भक्तों का दल रविवार को रामदेवरा रवाना हुआ। 14 वर्षों से पैदल यात्रा की परंपरा जारी है।

तस्वीर में खेरवाड़ा में बाबा रामदेव की पैदल यात्रा पर रवाना होने से पहले भगवा वस्त्र और पारंपरिक कपड़ों मेंजमा हुए श्रद्धालु और ग्रामीण नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा में बाबा रामदेव के दर्शन के लिए भक्तों का दल रविवार को कन्हैयालाल मेघवाल थाना के सानिध्य में पैदल रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। भक्त पिछले 14 वर्षों से लगातार पैदल रामदेवरा यात्रा कर बाबा रामदेव के दर्शन करने की परंपरा निभा रहे हैं।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव के दर्शन करेंगे। पैदल यात्रा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। रवाना होने से पहले परिजनों एवं ग्रामीणों ने यात्रियों को उपर्णा ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
समाज के युवा सदस्य जय वर्धन मेघवाल ने बताया कि पैदल यात्रा में मुख्य रूप से पिंटू भगोरा, जगदीश थाणा, पिस्तू सालवी पहाड़ा, दयाल सिंह, अरविन्द सिंह, भरत मेघवाल थाना, सुभाष मेघवाल थाना, महेश भगोरा सहित अन्य भक्त शामिल हैं। 14 वर्षों से जारी यह पैदल यात्रा बाबा रामदेव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और परंपरा से जुड़ी हुई है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
