राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आशा सॉफ्ट पोर्टल के माध्यम से मानदेय भुगतान में लगातार हो रही देरी और तकनीकी समस्याओं को लेकर खेरवाड़ा की आशा सहयोगिनियों ने मुख्यमंत्री एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान के नाम ज्ञापन सौंपकर समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। इस दौरान खेरवाड़ा के बीसीएमओ डॉ. अरुण मीणा तथा नयागांव के बीसीएमओ डॉ. निकुंज कलासुआ को ज्ञापन सौंपकर आशा सहयोगिनियों की समस्याओं से अवगत कराया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में आशा सहयोगिनियों का मानदेय आशा सॉफ्ट पोर्टल के माध्यम से देय है, लेकिन विगत कुछ समय से पोर्टल पर तकनीकी समस्याओं और भुगतान प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण उन्हें समय पर मानदेय प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इससे आशा सहयोगिनियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि आशा सहयोगिनियां नियमित रूप से टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीबी उन्मूलन, संचारी रोग नियंत्रण, सर्वेक्षण सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही हैं। इसके बावजूद समय पर मानदेय नहीं मिलने से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है।

आशा सहयोगिनियों ने मांग की कि आशा सॉफ्ट पोर्टल से संबंधित तकनीकी एवं प्रक्रियागत समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान कराया जाए तथा भविष्य में प्रत्येक माह समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की सकारात्मक पहल से प्रदेशभर की हजारों आशा सहयोगिनियों को समय पर मानदेय प्राप्त होगा और वे पूरी निष्ठा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करती रहेंगी।

ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान प्रियंका बोडात, रेखा ना, आशा गरासिया, मंजुला गरासिया, अनीता देवी, कांता, मधु, मेनका, कमला देवी, इंदिरा देवी, हेमलता मीणा सहित कई आशा सहयोगिनी उपस्थित रहीं।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story