खेरवाड़ा में आंगनवाड़ी कार्मिकों का ज्ञापन, लंबित मानदेय और प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल तेज
खेरवाड़ा में आंगनवाड़ी कार्मिकों ने लंबित मानदेय, पेंशन, ग्रेज्युटी और नियमितिकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, 7 जुलाई से महाहड़ताल की चेतावनी दी।

तस्वीर में दिख रही महिला अधिकारी को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एक कार्यालय कक्ष के अंदर मांगों का ज्ञापन सौंप रही हैं।
खेरवाड़ा में अखिल राजस्थान बाल विकास विभाग संयुक्त कर्मचारी संघ रजि. (ब्रांच) खेरवाड़ा की ओर से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, जयपुर के नाम उपखण्ड अधिकारी खेरवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर आंगनवाड़ी कार्मिकों की विभिन्न मांगों के समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेशभर के सभी आंगनवाड़ी कार्मिक 1 जुलाई से 7 जुलाई तक लिखित मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगें स्वीकार नहीं की जाती हैं तो 7 जुलाई से तालाबंदी और महाहड़ताल की जाएगी।
ज्ञापन में सरकार के चुनावी घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए सम्मानजनक मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये, पेंशन की सुविधा, ग्रेज्युटी तथा नियमितिकरण को प्रमुख मांग बताया गया है। इसके अलावा कहा गया कि वर्तमान में पांच माह का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही गरम पोषाहार तथा मोबाइल रिचार्ज के बिलों का भी भुगतान लंबित है।
आंगनवाड़ी कार्मिकों ने ज्ञापन में कहा कि मानदेय और अन्य भुगतानों में देरी के कारण कार्यकर्ताओं को मानसिक और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से सभी लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने और मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
ज्ञापन देने के दौरान अध्यक्ष दुर्गा भनात, महामंत्री मीनाक्षी ननोमा, जिज्ञासा ब्लॉक मीरा डामोर, चेतना मीणा, रेखा मीणा, सहनाज बेबी, ललिता देवी, नूतन, गीता, रीना, प्रियंका, उषा, शारदा, तारा, संगीता, वर्षा, बसन्ती, जया, सूर्या, मंजु सहित खेरवाड़ा और नयागांव परियोजना की समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। ज्ञापन के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्मिकों ने अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग दोहराई।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
