खेरवाड़ा उपखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ियों में कार्यरत कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष दुर्गा भणात एवं महामंत्री मीनाक्षी ननोमा के नेतृत्व में कर्मचारी डाक बंगला परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में 1 जुलाई से 6 जुलाई तक कार्य बहिष्कार किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें स्वीकार नहीं की गईं तो आगामी समय में तालाबंदी और महा हड़ताल की जाएगी।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों के रूप में राज्य सरकार द्वारा चुनावी घोषणा के दौरान किए गए वादे के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय 20 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये ग्रेच्युटी प्रदान करने, पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने, स्थायी नियमितीकरण करने तथा वर्तमान में लंबित पांच माह के बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही पोषाहार एवं मोबाइल रिचार्ज के बकाया भुगतान को भी शीघ्र जारी करने की मांग की गई।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने आंगनबाड़ी कर्मियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के साथ कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story